सट्टा लगवाते सटोरिया धरा, 47 हजार बरामद

Sep 17 2020

ग्वालियर। सड़क पर सट्टा लगवा रहे एक सटोरिए को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पागलखाना तिराहे से पकड़ा है। पकड़े गए सटोरिए से पुलिस को 47 हजार 330 रुपए  व हिसाब-किताब मिला है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के  खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बहोड़ापुर पीएस यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि पागलखाने तिराहे पर एक युवक सट्टा लगवा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सट्टा लगवा रहे एक युवक को दबोच लिया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से जांच के बाद 47 हजार 330 रुपए व सट्टा पर्ची के साथ ही हिसाब-किताब का रजिस्टर मिला है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।