साड़ी रैपिंग प्रतियोगिता में वंदना रहीं प्रथम और चंचल रहीं द्वितीय

Sep 17 2020

ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति के सदस्यों ने ऑनलाइन दिखाया साड़ी का स्वेग जिसमे सभी सदस्यों ने विभिन्न प्रकार की साड़ी पहनी और ये दिखाया की साड़ी को हम किस प्रकार अलग अलग तरीके से पहन सकते हैं जिसका निर्णय संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल और रश्मि अग्रवाल ने लिया इस में लहंगा साड़ी पहनकर वंदना अग्रवाल प्रथम रहीं और फिश स्टाइल में चंचल अग्रवाल ने अपना जलवा बिखेरा इसी तरह सदस्यों ने मराठी, बंगाली, सीधा पल्ला, फ्री पल्ला, उल्टा पल्ला, कोटि और जैकेट स्टाइल पहन कर पिक सेंड की इस में राधा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, वंदना सिंघल, नीतू गोयल, मीरा अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, मोनिका जैन, अंजू अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, बबिता गुप्ता, रोहिणी अग्रवाल, रोमा जैन,प्रियंका अग्रवाल, सपना अग्रवाल, अलका गुप्ता, सीमा अग्रवाल, नेहा सराफ, आदि ने भाग लिया।