संविदा एवं आउट सोर्स कर्मियों के नियमितीकरण आदि मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा
Sep 17 2020
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के टेलिफोनिक आमंत्रण पर मेरे नेतृत्व में विद्युत मंडल के नियमित व पेंशनर्स कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि मंडल उनसे उनके ग्वालियर स्थित कार्यालय पर मिला व उनसे नियमित/पेंशनर्स/संविदा कर्मी/आउटसोर्स/कर्मचारियों की समस्याओं से युक्त ज्ञापन व पत्र भी दिए गए, जिसमें प्रमुख रुप से जुलाई 2019 से लंबित 5 प्रतिशत डीए, वार्षिक इंक्रीमेंट, संविदा व आउट सोर्स कर्मियों के नियमितीकरण, वर्ष 2000 से 2012 की बीच के मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को बिना शर्त अनुकंपा नियुक्ति, पेंशनर्स के छठवें वेतनमान का 32 माह का एवं सातवें वेतनमान का 27 माह का एरियर राशि नियमित कर्मियों के अनुरूप ही शीघ्र दिए जाने, नियमित कर्मियों को वर्दी एवं अन्य सुरक्षा उपकरण, माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार ग्रेच्युटी एक्ट 1972 की अंतर राशि के भुगतान शीघ्र करने, पेंशनर्स के लिए 25प्रतिशत फ्री बिजली सुविधा पुन: बहाल करने एवं ली गई अमानत राशि को उनके विद्युत देयको में समाहित करने, वर्ष 2016 के बाद 30 जून को सेवानिवृत्त कर्मियों को माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार संबंधित सभी कर्मियों को उसका लाभ दिए जाने, सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलने वाली ग्रेजुएटी व कम्युटेशन राशि का 8--10 माह से लंबित भुगतान शीघ्र कराने, राज्य कर्मियों के अनुरूप विद्युत कर्मियों व पेंशनर्स के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने, पेंशनर्स लाइफ सर्टिफिकेट राज्य शासन के अनुरूप डिजिटल प्रारंभ करने आदि समस्याओं पर चर्चा हुई माननीय मंत्री ने शीघ्र ही मुख्यमंत्री से चर्चा कर एवं उच्च अधिकारियों के साथ संगठन की बैठक आयोजित करा कर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
बैठक में लगभग 50 नियमित/ पेंशनर्स/ संविदा /आउट सोर्स कर्मी उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से जोनल सचिव फेडरेशन एवं संयुक्त सचिव जबलपुर व अध्यक्ष पेंशनर्स एसो. ग्वालियर एसके जायसवाल के अतिरिक्त राम कुमार राय, एनआर अतरौलिया, केके शर्मा, राजेंद्र शर्मा, आर एस साहू , अनिल सक्सेना, अनिरुद्ध सेन, आर एस पाल फेडरेशन, बी के गौड़ , ए आर कुरैशी, अरुण शर्मा, मदन बघेल, आरएन दुबे, अमित कुमार, नारायण सिंह बाथम, हरदेव कुशवाह, जगदीश, सुरेश सिंह चौहान, गणेश, विश्वनाथ, कल्याण, मुन्नालाल सहित अनेक कर्मचारी और पेंशनर्स उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









