क्राईम ब्रांच ने 05 हजार के फरारी ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Sep 16 2020

ग्वालियर। डीएसपी अपराध रत्नेष तोमर के मार्गदर्षन मे की जा रही कार्यवाही के दौरान बुधवार को थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता को जरिए मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि थाना हुजरात कोतवाली एवं थाना सिरोल के अपराधिक प्रकरण में फरार चल रहे ईनामी बदमाश रविन्द्र सिंह तोमर को तानसेन नगर चौराहे के आस पास देखा गया है। उक्त सूचना पर से तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच ने थाना बल की टीम बना कर मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर उक्त बदमाश को धरदबोचा। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रविन्द्र सिंह तोमर पुत्र बालिस्टर तोमर उम्र 27 साल निवासी 101 तानसेन नगर जिला ग्वालियर, बताया। गिरफ्तार बदमाश की गिरफ्तारी परपुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। उक्त आरोपी की थाना सिरोल के अपराधिक प्रकरण में आवष्यकता होने से थाना सिरोल पुलिस को सुपुर्द किया गया। 
सराहनीय भूमिका - उक्त बदमाश को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, विनोद शर्मा, राजकुमार राजावत, राजीव सोलंकी, सतीष परिहार, अंगद यादव, प्रमोद शर्मा, रणवीर यादव, रूपेष शर्मा, प्रदीप यादव, नवीन पाराषर, राजकुमारी जैन की सराहनीय भूमिका रही।