स्कूटी से ग्वालियर आए दंपति लाइट से लौटे झारखंड
Sep 16 2020
अडानी फाउंडेशन ने दिए थे घर लौटने के लिए हवाई टिकट
ग्वालियर। गर्भवती पत्नी को डीएलएड की परीक्षा दिलाने झारखंड के गोड्डा से ग्वालियर तक स्कूटी चलाकर आए धनंजय ने बुधवार सुबह झारखंड के लिए उड़ान भर ली है। अपनी 6 माह की गर्भवती पत्नी सोनी हेबरम को डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा दिलाने 1176 किलोमीटर से अधिक स्कूटी धनंजय ने चलाई थी। दंपती ने बुधवार को ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे एयर टर्मिनल से सुबह 8.45 बजे विमान मे उड़ान भरी। स्पाइस जेट की लाइट से धनंजय व सोनी हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वहां से इंडिगो की लाइट से रांची पहुंचेंगे, फिर गोड्डा तक पहुंचने के लिए टैक्सी का उपयोग करेंगे। इसके बाद अडानी फाउंडेशन ने दंपती को घर लौटने के लिए हवाई जहाज के टिकट उपलध कराए। 6 माह की गर्भवती सोनी व धनंजय जब हवाई अड्डे पर पहुंचे तो उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी, जिसे वे शब्दों में बयां भी नहीं कर पा रहे थे। सुबह 5:30 बजे ही ग्वालियर के एक समाज सेवी ने सोनी-धनंजय को हवाई अड्डे तक ले जाने के लिए कार भेज दी थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









