मंत्री प्रधुम्र तोमर और कांग्रेस नेताओं के बीच सड़क पर झूमाझटकी

Sep 16 2020


कमलनाथ के  दो दिवसीय दौरे से पहले ग्वालियर में राजनीतिक पारा चढ़ा

ग्वालियर। प्रदेश सरकार के मंत्री प्रधुम्र सिंह तोमर और कांग्रेस नेताओं के बीच बुधवार दोपहर में फूलबाग चौराहे पर विवाद हो गया। मंत्री तोमर यहां एक समाज के धरने में ज्ञापन लेने आए थे तभी कांग्रेस कार्यकर्ता भी यहां आ गए और वे अपने नेता कमलनाथ के बैनर पोस्टर हटाए जाने का विरोध कर रहे थे। इसी बीच मंत्री तोमर की कांग्रेस नेता नाजिम खान से कहासुनी हो गई और  दोनों के बीच झूमाझटकी होने लगी तभी पुलिस अधिकारियों के बीच में आने के बाद विवाद कम हुआ। मगर कुछ ही समय बाद कांग्रेस के बड़े नेताओं के आने के बाद पडाव थाने में उनका धरना शुरू हो गया। यहां कांग्रेस की ओर शिकायती आवेदन दिया गया है। वहीं मंत्री तोमर ने इसे खुद पर हमला बताया है। 
विवाद की शुरूआत यहां लगे हुए बैनर पोस्टर हटाने केा लेकर हुई। नगर निगम के मदाखलत विभाग ने दोपहर में कांग्रेस नेताओं के बैनरां को फूलबाग चौराहे से हटाना शुरू कर दिया। इसका विरोध करते हुए बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता वहां पहुंच गए। उसी समय वहां मंत्री प्रधुमन तोमर भी वहंां आ गए। वे मांझी समाज के धरना स्थल पर उनका ज्ञापन लेने आए थे। तभी कांग्रेस के कार्यकर्ता उन्हें देखकर नारेबाजी करने लगे। इस पर मंत्री ने कांग्रेस नेता नाजिम खान को अपने पास बुलाया और उसकी गर्दन अपने हाथ में दबा ली। इस पर दोनों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। इसी बीच पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव किया। बाद में पूर्वमंत्री लाखन सिंह ग्वालियर के कांग्रेस उम्म्ीदवार सुनील शर्मा भी समर्थकों के साथ वहां आए और पड़ाव थाने का घेराव कर दिया। उनकी मांग थी कि मंत्री के खिलाफ मामला  दर्ज किया जाए। 
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ 18-19 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आ रहे हैं उनके स्वागत में कांग्रेस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में कमलनाथ के होर्डिग लगा दिये है। जिन्हें दोपहर में नगर निगम के कर्मचारी हटाने लगे थे। वे भाजपा नेताओं के बैनर नहीं हटा रहे थे इस पर कांग्रेस नेताओं ने उनका विरोध  शुरू कर दिया।
इस मामले में पूर्व मंत्री लाखन सिंह का आरोप है कि अतिथि शिक्षकों के ज्ञापन को मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने फाड़ दिया प्रशासन का सहारा लेकर कांग्रेस के बैनर पोस्टर हटवा रही है। वही ग्वालियर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा का कहना था कि बीजेपी और उनके प्रत्याशी अपनी हार की संभावना से बोखला गये है इसलिए निम्न हथकंडे अपना रहे है।
इधर एडीएम किशोर कन्याल का कहना है कांग्रेस ने बेनर लगाने की अनुमति नही ली थी इसलिये नगर निगम ने यह कार्यवाही की।  
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुझ पर हमला किया. तोमर
प्रदेश के उर्जा मंत्री तोमर का कहना है कि वे मांझाी समाज से चर्चा करने गए थे तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोकने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कांग्रेसियों ने उनके साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। अगर पुलिस अधिकारी और उनके गनर बीच में नहीं आते तब उनके साथ गंभीर घटना हो सकती थी।