डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत

Sep 15 2020

ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र के सुरेश नगर चौराहे पर तेज रफ्तार स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद पुलिस ने स्कूटी नंबर से पड़ताल की तो पता चला कि मृतक शशि प्रकाश लाहरिया (40) पुत्र ब्रह्मकुमार लाहरिया निवासी सुरेश नगर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है।