मकान मालिक के खिलाफ धरने पर बैठा दंपत्ति

Sep 15 2020

ग्वालियर। हम लोकडाउन के कारण किराया नहीं दे पा रहे हैं। तो मकान मालिक ने हमें घर में घुसने नहीं दिया। हमारे साथ दुर्व्यवहार किया हम आत्महत्या कर लेंगे। यह पीड़ा मंगलवार को डीडी नगर में आरती का गहोई के मकान में किराए से रहने वाले सुरभि और सौरभ श्रीवास्तव ने बताई। सौरभ ने कहा कि हमारे पास पैसे नहीं बचे तो मकान मालिक ने अपने रिश्तेदार पटवारी की धौंस पर हमें बाहर निकाला और धमकी दी कि किराया नहीं दोगे तो खैर नहीं। जब पीडि़त दंपत्ति महाराजपुरा थाने में गए। लेकिन एसपी के आश्वासन के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। अब पीडि़त पति पत्नी ने कहा कि हमारी फरियाद नहीं सुनी तो हम आत्महत्या करने को विवश होंगे। एक बच्ची के साथ परिवार फू लबाग  पर धरने पर बैठा है।