उमा भारती का शहर आगमन

Sep 15 2020

ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ग्वालियर में हैं। मंगलवार को सुबह वे लाल टिपारा स्थित गौशाला में पहुंची और निरीक्षण किया। मीडिया से चर्चा के दौरान उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस परमानेंट विपक्ष में रहेगी, विपक्षी की भूमिका सही प्रकार से निभाने के लिए हम कांग्रेस को प्रशिक्षण देंगे। मुरैना में राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाने के मामले में उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों की कमी से वे पार्टी छोड़कर गए, यह बात कांग्रेस को हजम नहीं हो रही है। सुश्री भारती ने यह भी कहा कि अयोध्या, गंगा और श्रीराम भाजपा की प्रॉपर्टी नहीं हैं, अयोध्या में किसी भी जाति,धर्म और देश का व्यक्ति मत्था टेकने आ सकता है। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहे।