दोपहर की गर्म हवा सता रही लोगों का

Sep 15 2020

ग्वालियर। शहर में एक बार फिर राजस्थान की ओर से आने वाली उार-पश्चिमी हवाओं से तेज गर्मी और उमस बढ़ गई है। आम नागरिक उमस से बेचैन हैं। आसमान में बादलों के बीच तेज बारिश की संभावना भी कम नजर आ रही है। ग्वालियर में एक पखवाड़े से बारिश नहीं हुई है। इस कारण से बीमारियां फैल रही हैं। बारिश के दौर में गर्मी जैसा मौसम बन रहा है। मौसम विभाग का मानना है कि अभी सात दिन तक वर्षा या बौछार होने की कतई संभावना नहीं है। एक सप्ताह से दिन का तापमान 33 डिग्री के आसपास बना हुआ है लेकिन कल रात के तापमान में भी इजाफा देखा गया है। जिससे लोगों को रात में भी बेचैनी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति ठीक वैसी ही है जैसे गर्मी के शुरुआती मौसम में होती है।