ग्वालियर ग्लोरी में अध्यनरत बच्चो के पालकगण एकत्रित होकर अपनी समस्या लेकर ग्वालियर कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे
Sep 15 2020
ग्वालियर। ग्वालियर ग्लोरी स्कूल प्रबंधन विद्यालय में अध्ययनरत बच्चो के पालको पर पूरी फीस वसूलने के लिए लगातार दबाब बना रहा है। इधर, कोरोना काल मे पूरी फीस भरने की स्थिति में पालक गण भी नही है। बच्चो के माता पिता ने कई बार स्कूल प्रबंधन से मिलने की कोशिश की, लेकिन ग्वालियर ग्लोरी स्कूल प्रबंधन न तो बच्चो के माता पिता से मिलने तैयार है और न ही फीस के विषय पर कोई बात करने के लिए तैयार है। इन सब कारणों के चलते मंगलवार को ग्वालियर ग्लोरी में अध्यनरत बच्चो के पालकगण एकत्रित होकर अपनी समस्या लेकर ग्वालियर कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे और मांग की ग्वालियर ग्लोरी स्कूल के खिलाफ ठोस व तत्पर कार्यवाई की जाए, क्योंकी कोरोना काल मे शासन के भी आदेश है कि स्कूल प्रबंधन सिर्फ ट्यूशन फीस ही ले सकता है, जबकि ग्वालियर ग्लोरी स्कूल प्रबंधन पूर्व की तरह पूरी फीस लेने के लिए लगातार, फोन कॉल व मेसेज कर रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









