ग्वालियर पूर्व के कांग्रेस के टिकट को लेकर जबर्दस्त घमासान मचा

Sep 15 2020

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व के कांग्रेस के टिकट को लेकर जबर्दस्त घमासान मचा हुआ है। दावेदारी कर रहे मितेन्द्र सिंह को कमलनाथ ने अपने ग्वालियर दौरे के पहले भोपाल बुला लिया है। इसके  साथ ही अब कमलनाथ के 18 सितबंर के दौरे पर दावेदार जमकर शक्ति प्रदर्शन भी करने के मूड़ में है। 
उपचुनाव 2020 के लिये कांग्रेस ने भी कमर कसना शुरु कर दी है। ग्वालियर जिले में डबरा और ग्वालियर सीट पर टिकटों की घोषणा कर दी गई है। जबकि एकमात्र पूर्व विधानसभा को होल्ड पर रखा गया है। दरअसल पेंच यह है कि सिंधिया राजघराने के करीब रहे मितेन्द्र पूर्व के कुछ समय पहले तक टिकट के प्रबल दावेदार थे। बताया गया कि भोपाल से कमलनाथ के ऑफिस से आये कॉल के बाद मितेन्द्र भोपाल रवाना हो गये है। मंगलवार सुबह कमलनाथ के साथ मितेन्द्र सिंह की उप चुनाव व टिकट को लेकर बैठक हुई है। कमलनाथ के दौरे के पहले मितेन्द्र को भोपाल बुलाना चर्चा का विषय है। वही 18 के दौरे में कांग्रेस के दावेदार जमकर शक्ति प्रदर्शन कर सकते है। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के सामने जनसमर्थन दिखाने के लिये भीड़ जुटाने की मशक्कत सभी ने शुरु कर दी है।