रास्ता भटकी 5 वर्षीय बालिका को डायल-100 ने परिजनों से मिलाया
Sep 14 2020
ग्वालियर। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला ग्वालियर के थाना थाटीपुर के अंतर्गत अशोक कॉलोनी के पास एक 05 वर्षीय बच्ची मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है। सूचना मिलते ही राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम व्दारा तत्काल थाना थाटीपुर एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर को सूचित करते हुये घटना स्थल पर पास की डायल-100 एफ़.आर.व्ही. को सूचना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ़.आर.व्ही. स्टाफ प्रधानआरक्षक उदय प्रताप सिंह ,आरक्षक जनक चौहान व पायलेट राकेश शर्मा द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर बच्ची को अपने संरक्षण मे लिया तथा बच्ची को साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश शुरू की। प्राप्त जानकारी अनुसार नदी पार टाल निवासी राम सेवक जाटव की 05 वर्षीय बच्ची किट्टू घर के बाहर खेलते हुए घर से दूर अशोक कॉलोनी के पास चली गयी थी और रास्ता भटक गयी थी । एफ़आरवी स्टाफ द्वारा आस पास पूछताछ करने एवं प्रसारण करने पर बच्ची के परिजन उसे ढूँढते हुये मिले जिन्हे बच्ची द्वारा पहचान व सत्यापन के बाद बच्ची को परिजन के सुपुर्द किया गया ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









