मोदी के जन्मदिन पर मंत्री ने की सफाई

Sep 14 2020

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए सफाई कर संदेश दिया गया तो कई निर्धन और असहायों की सेवा करते हुए फल व राशन का वितरण किया। मंदिरों में पहुंचकर मोदी की दीर्घायु के लिए भगवान से प्रार्थना की और अभिषेक किया। सोमवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को जनसेवा के रूप में मप्र सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर ने मनाते हुए चार शहर के नाके पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मंत्री तोमर ने झाडू हाथ में उठाकर सफाई की और कई समय से जमी गंदगी और मिट्टी को निकाला। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी भी मौैजूद रहे। मंत्री तोमर ने कहा कि स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे तो वहीं कई स्थानों पर मिठाई और फल वितरण भाजपा द्वारा किया गया।