युवा मराठी मंच ने रोपे पौधे

Sep 14 2020

ग्वालियर  । युवा मराठी मंच संस्था द्वारा आज लियनाइं न पब्लिक स्कूल,गिरवाई में अपने पूर्वजों कि स्मृति में पोधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में 30 औषधीय एवम फलदार पौधे रोपे गए, जिनमें बेल, आंवला, गुड़मार,अश्वगंधा, हरड़, तुलसी,हरसिंगार, काल मेघ,नीम और फलदार में आम,जामुन,अनार,सीताफल,अशोक,गूलर के पौधे लगाए गए, आज के कार्यक्रम में मंच अध्यक्ष विकास चांदोरकर, कार्यक्रम संयोजक आशुतोष कुंभराज वाले,मनीष गर्दे,आदित्य पित्रे,सचिन गोथनकर,रवि कल्याणकर,प्रतीक घोड के, मिताक्षर जुरकर, ऐश्वर्य जोशी,ईशान चंदोरकर,धनंजय सप्रे,राकेश बक्षी,हिमांशु मोघे एवम विद्यालय के सेवादार सदस्य भी उपस्थित रहे,मंच द्वारा 501 पौधे लगाने का इस वर्ष के लिए लक्ष्य रखा गया है,संस्था द्वारा ऐसे स्थलों का चयन कर जहा पौधे सुरक्षित रहे एवम अच्छे से फ़ल फूल सके,पौधारोपण कार्य किया जा रहा है ।