कांग्रेसियों का सिंधिया पर शब्दों से हमला

Sep 14 2020

ग्वालियर। प्रदेश में कांग्रेस सरकार जाने के बाद से ही कांग्रेसी सिंधिया को लेकर हमलावर है और कोई भी ऐसा शब्द नहीं छोडा जो सिंधिया को लेकर न कहा हो। सिंधिया को भी इस तरह के जुबानी हमले एवं क्षेत्र में विरोध का भरोसा नहीं था, लेकिन अब सामने है। 
गांव में जो ज्यादा बकबक करता है उसे गांव के लोग भांड कहते है और उसी लहजे में पूर्व मंत्री लाखन सिंह बोल गए। लाखन सिंह से जब मीडिया ने सवाल किया कि कमलनाथ के बारे में सिंधिया कह रहे है कि वह तो परदेशी है। इस सवाल का जवाब देते हुए पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने कहा कि भाजपा में पहले तो एक भांडगिरी करता था, लेकिन अब दो हो गए वह भी मल्टीपरपरज। लाखन ने कहा कि भाजपा व सिंधिया क्या कहते है हम नहीं जानते, लेकिन उनका जवाब जनता देगी। अंचल की 16 में से 16 सीटे कांग्रेस जीतेगी, दोनो नटवरलाल कितनी भी भांडगिरी कर ले। लाखन सिंह ने बताया कि अंचल की जनता स्वाभिमानी है और गद्दारों को पसंद नहीं करती, अब उप चुनाव में जनता ही गद्दारी करने वालो को परिणाम दे देगी और उन्हे यह भी बता देगी कि कौन गद्दार है।  
अब जनता को ही काले दिल वाले बोल रहे है - पीसी शर्मा
पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने बताया कि ग्वालियर में पूर्व मु यमंत्री कमलनाथ की कोई भी भाषण और शो नहीं है कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर पूर्व मु यमंत्री कमलनाथ ने ग्वालियर में एक रोड शो के लिए विचार बनाया है और उसके बाद में वे राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि विरोध हम तो कर नहीं रहे हैं जनता कर रही है पर इस पर भी भारतीय जनता पार्टी बौखला रही है शर्मा ने सवाल किया कि जब पता था कि  जब सिंधिया को कांग्रेस ने कई बार मंत्री बनाया कई बार कांग्रेस से पीसीसी अध्यक्ष बनने का भी सिंधिया को मौका दिया गया परंतु सिंधिया ने कांग्रेस की एक बात भी नहीं सुनी अब जब सिंधिया का विरोध हो रहा है तो सिंधिया और भाजपा झगड़ा क्यों रहे हैं  शर्मा ने सीधा हमला करते कहा कि जब जनता का विरोध देख रहे है तो कह रहे है कि  सिंधिया का विरोध तो होना ही था सिंधिया एक चरित्रहीन और दोगली मानसिकता के व्यक्ति हैं वे स्वयं को मराठा बताते हैं और हिंदी भाषियों से बेहद घृणा करते हैं परंतु यहां की मूर्ख जनता सिंधिया जैसे दोगले नेता को अपना नेता मान रही है।