काले मन वालो के लिए लोहा व्यापारियों ने लगाए काले झंडे
Sep 14 2020
ग्वालियर। पूरे पैसे जमा होने के बाद 14 वर्षो से लंबित नवीन लोहा मंडी की जमीन न मिलने पर लोहा व्यवसाइयों ने बाजार में काले झंडे लगाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
संघ के अध्यक्ष संजय कठ्ठल सचिव निर्मल जैन ने बताया कि व्यापारियों के पसीने की कमाई का 4 करोड़ रुपये शासन ने ले रखे है और 14 वर्षो बाद भी उनके पास कुछ नही है वे दर दर भटक रहे है ।शासन के अधिकारी कोर्ट के निर्णय के बाद तय हुए रेट को न मानकर कुछ न कुछ नए नियम कायदे से मामले को पेचीदा बनाते जा रहे है ।सरकार के दो बार के कैबिनेट निर्णय से ऊपर इनकी कलम है ।उन्होंने कहा कि ग्वालियर के प्रत्येक जनप्रतिनिधियों को मामला समझ आ रहा है । सभी दलों के विधायक मन्त्रीगण आश्वासन की पुडिय़ा दे जाते है लेकिन समस्या का हल नही हो पा रहा है । शासन की योजनाओं से जनता का विश्वास उठ गया है ।
व्यापारी समाज को हर विभाग डरा धमकाकर परेशान कर रहा है इसलिए ये आंदोलन मांग पूरी न होने तक चलता रहेगा। व्यापारियों ने झंडे लगाते हुए कहा कि ये काला रंग उन सबके लिए है जो व्यापारियों के साथ छल कपट कर रहे है ये व्यापारियों के मन की भावना है जो यह दर्शाती है कि सरकार विश्वास योग्य कार्य नही कर रही है। उन्होंने कहा कि मंगलवार की शाम को सुंदरकांड का पाठ कर रामभक्त हनुमान जी से प्रार्थना की जाएगी कि विधनकरियो को सहबुद्धि दे। लोहा व्यापारी गोविंद मंगल,कपिल गोयल,अशोक अग्रवाल,मुकेश गेंडा आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे। 15 सितंबर को उन्होंने कहा कि मंगलवार की शाम को संगीत मय सुंदरकांड का पाठ कर रामभक्त हनुमान जी से प्रार्थना की जाएगी कि विधनकरियो को सद्बुद्धि दे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









