चोर गिरोह पकड़ा दो लाख का माल बरामद
Sep 14 2020
ग्वालियर। चोरी का माल समेट कर आ रहे चोरों का सामना हजीरा थाना पुलिस से हो गया। पुलिस को देखते ही चोरों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए चोरों से पुलिस को करीब डेढ़ लाख रुपए का माल बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों से पूछताछ की तो कुछ अन्य वारदातों का भी खुलासा हुआ है। वहीं चोरी की एक्टिवा से घूम रहे दो अन्य वाहन चोरों को भी पुलिस ने दबोचा है। पुलिस पकड़े गए चोरों से पूछताछ में जुट गई है।
सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया व थाना प्रभारी हजीरा आलोक सिंह परिहार ने बताया कि एसआई नरेन्द्र चिकारा, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, हरिसिंह, गजेन्द्र सिंह, आरक्षक जनक, लवकुश, राजेश, अशोक सिकरवार गश्त कर रहे थे कि तभी तीन युवक आते दिखे, पुलिस को देखते ही वे कुछ सामान छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने सामान को जब्त कर चोरों का पीछा किया और उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने उनसे सामान की जानकारी की तो पता चला कि वे चोर हैं और चोरी कर आ रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने उनसे मिले, सात मोबाइल, एक लैपटॉप, एक टैबलेट तथा एक बेल्डिंग मशीन को जब्ती में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने कई थाना क्षेत्रों मे ंचोरी की वारदात करना स्वीकार किया, पुलिस ने चोरी का खुलासा होते ही शहर में हुई अन्य वारदातों की पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए चोरों से अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोरों में दो बालिग तथा एक नाबालिग है। पकड़े गए चोरों ने अपने नाम गोलू उर्फ माता प्रसाद राठौर, राजकुमार राठौर तथा तीसरा नाबालिग था।
चोरी की एक्टिवा पर मिले चोर
एएसपी पंकज पाण्डे ने बताया कि वारदात रोकने के लिए चेकिंग लगाई गई थी। हजीरा चौराहे पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को दो युवक एक एक्टिवा से आते दिखे, जिन्हें रोककर दस्तावेज मांगे तो युवकों ने दस्तावेज घर भूलना बताया। इसी बीच चेकिंग कर रहे अफसर का ध्यान नंबर प्लेट पर पड़ा तो पता चला कि एक्टिवा कुछ दिन पहले ही सब्जी मण्डी से चोरी हुई थी और इसकी रिपोर्ट सर्वेश राठौर ने दर्ज कराई थी। इसका पता चलते ही दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने अपने नाम कंहैया उर्फ लक्ष्मण गुप्ता निवासी मां वैष्णोपुरम व चूहा उर्फ देवेश सिकरवार निवासी रेशम मिल बताया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों का खुलासा करने में जुट गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









