क्रेडिट कार्ड से निकले 40 हजार सायबर क्राइम ने फरियादी के खाते में वापस करवाये

Sep 14 2020

ग्वालियर।  पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी को आवेदक रमेश चन्द्र ग्वालियर द्वारा आवेदन दिया कि मेरे क्रेडिट कार्ड से 40 हजार रुपये मेरी जानकारी के बिना निकल गये है। आवेदक की शिकायत को गंभीरता से लेत हुये  पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने सायबर क्राइम करने वाले अपराधियो पर कार्यवाही करने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक क्राइम सतेन्द्र तोमर व उप पुलिस अधीक्षक  रत्नेश तोमर को क्राइम ब्रांच की सायबर टीम से उक्त शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करवाने हेतु निर्देशित किया।    
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता ने सायबर क्राइम टीम के उनि. धर्मेन्द्र शर्मा को उक्त शिकायती आवेदन पत्र पर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया सायबर क्राइम टीम द्वारा वॉलेट क पनी ए बैक व हाई अथाँरिटी से स पर्क कर आवेदक के खाते से निकले हुए 40, 000 रुपये आवेदक के खाते में वापस करवाये।  पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की।