लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक ने किया हेल्थ चेकअप कैम्प

Sep 13 2020

 ग्वालियर। निरोगी काया का आयोजन रविवार 13 सितम्बर को सभी सदस्यों के घर - घर जाकर संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत क्लब के पदाधिकारी द्वारा सभी सदस्यों  के  घर जाकर उनका ऑर उनके परिवार के  सदस्यों एवं उनके घर में कार्यरत कर्मचारियों का शुगर लेवल व ब्लड प्रेशर का चेकअप किया गया।
इस मुहिम का नाम पहला सुख निरोगी काया रखा गया जिसमें क्लब के पदाधिकारी द्वारा  चार सदस्यों की टीम का गठन हुआ। इन चारों टीम में मुख्य रूप से मेडिकल स्टाफ क्लब के पूर्व अध्यक्ष लॉयन नरेंद्र सिंघल, अध्यक्ष लॉयन प्रवीण गुप्ता, मानसेवी सचिव लॉयन ललित गांधी कोषाध्यक्ष लॉयन जगदीश अग्रवाल , क्लब के उपाध्यक्ष-1 लॉयन बल्लभ दास सिंघल , क्लब के पी आर ओ लॉयन अमित गोयल एवं कार्यक्रम सयोंजक  लॉयन महबूब खान  मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
 सभी टीमों को दिशा निर्देश क्लब के मार्गदर्शक लॉयन शिव शंकर अग्रवाल फाउंडर प्रेसिडेंट लॉयन ममता अग्रवाल एवम् जेड सी लॉयन धर्मेन्द्र जैन द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम  की सराहना क्लब के सभी मेंबरों द्वारा की गई एवं सुझाव भी दिया गया इस समय समय इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए।