सिंधिया का पुलिस वाहन में घूमने का कांग्रेस ने किया विरोध
Sep 13 2020
ग्वालियर। ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा पुलिस वाहन में बैठकर किये गए जनसंपर्क पर कांग्रेस ने घोर आपत्ति जताई, कहा- जिस पुलिस अफ़सर के नाम पर यह वाहन आवंटित है उसे निलंबित किया जाए।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रमुख (ग्वालियर-चम्बल संभाग) के.के.मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ग्वालियर-चम्बल संभाग में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर किये जा रहे संयुक्त राजनैतिक दौरे में डबरा विधानसभा क्षेत्र में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा पुलिस वाहन में सवार होकर किये गए जनसंपर्क पर घोर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि श्री सिंधिया उच्च शिक्षित होकर विदेशों में पढ़े लिखे हैं, फिर उनके द्वारा ऐसा क्यों और किसलिए किया गया, विचारणीय प्रश्न है? मिश्रा ने कहा कि यह महज त्रुटि या संयोग नहीं बल्कि पूर्व नियोजित और सबकी जानकारी में व जानबूझ कर किया गया एक असंवैधानिक कार्य है,क्योंकि पुलिस की गाड़ी में पहले से ही तिरंगा ध्वज भी लगा हुआ था! यदि ऐसा नहीं है तो सरकार/प्रशासन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि शिवराज-महाराज के राजनैतिक प्रवास पर पुलिस के वाहन पर राष्ट्रीय ध्वज कैसे-क्यों लगाया गया, क्या पुलिस के वाहन पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाता है, अथवा श्री सिंधिया प्रदेश के डीजीपी, एडीजी, आईजी, डीआइजी या किसी जिले के एसपी हैं? यदि ऐसा नहीं तो उन्हें पुलिस का वाहन क्यों उपलब्ध कराया गया? प्रशासन का यह रवैया इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इस अंचल में निष्पक्ष उपचुनाव असंभव है। लिहाजा, चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पूर्व ही समूचे जिला/पुलिस प्रशासन को अविलंब स्थानांतरित किया जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









