शोक प्रकट करने शहरकाजी के घर पहुंचे सिंधिया

Sep 13 2020

ग्वालियर। शहर काज़ी अब्दुल हमीद क़ादरी के इंतकाल को आज लगभग 3 महीने बीत चुके हैं। उनके निधन की खबर सुनकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गहरा दु:ख वियक्त किया था लेकिन कोराना संक्रमित रिपोर्ट होने के कारण सिंधिया शहर क़ाज़ी के घर नहीं गये थे और फोन पर ही उनके सभी परिवार बालों से बात कर उन्हें सब्र रखने को कहा। शनिवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया मरहूम शहर काज़ी अब्दुल हमीद क़ादरी के घर पहुंचे और उनके परिवार वालो से मिले।
सिंधिया ने कहा आपके परिवार से हमारा बहुत पुराना रिश्ता है में क़ाज़ी साहब से मिला था तब महज़ 14 साल का था उन्होंने मुझे खिलाया भी है और वो मेरे परिवार का हिस्सा थे मेरे पितातुल्य थे, तभी क़ाज़ी साहब के बेटे ने दोनों भाइयों पर हुई एफआईआर के बारे में अवगत करवाया।  श्री सिंधिया ने चर्चा कहा में आला अधिकारियों से बात कर इस केस को खत्म करवाऊंगा। उन्होंने कहा ऐसे मौके पर तो भीड़ आना स्वाभाविक है इसमें दोनों की क्या गलती है। सिंधिया ने शहरकाज़ी अब्दुल अज़ीज़ क़ादरी और समद क़ादरी से जाते जाते कहा की जैसे सिंधिया परिवार मरहूम शहर काज़ी साहब के साथ था वैसे ही सदैव आपके साथ रहेगा और यह बात आप मुस्लिम समाज के सभी लोगों से भी कहें।