कोरोना संक्रमित मरीज की मौत, खुले में अंतिम संस्कार करने का लोगो ने किया विरोध
Sep 13 2020
ग्वालियर। कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद उसके शव का खुले में अंतिम संस्कार करने का लोगो ने विरोध कर दिया। जब जवाबदेह अधिकारियों ने लोगो को समझाया तब मामला शांत हुआ।
जानकरी के अनुसार ग्वालियर शहर में पूर्व प्रेस फोटोग्राफर की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गयी थी। जिसका अंतिम संस्कार लक्ष्मीगंज मुक्ति धाम में खुले में किया गया। जिसका वहा पर उपस्थित लोगों ने विरोध किया। विरोध करने वाले लोगो का कहना था कि इससे संक्रमण का खतरा बढऩे की संभावना है। तब वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगो को समझाया कि कोरोना गाइड लाइन के दिशा निर्देश पर ही खुले में अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
इनका कहना है ....
कोरोना गाइड लाइन के नए आदेश इस तरह के कुछ रोज पहले आये थे,जिसके तहत ही खुले में कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। ऐसा नही है ,ये मप्र के अन्य जिलों जैसे भोपाल वगैरह में भी किया जा रहा है। ग्वालियर में भी इससे पहले 5-6 शव कोरोना संक्रमित मरीजो के खुले में अंतिम संस्कार किया जा चुका है।
डॉ अतिबल सिंह यादव,डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









