शराब की दुकान खुलने का विरोध

Sep 13 2020

 

ग्वालियर. महाराज बाड़ा  मशहूर विक्टोरिया मार्केट के बगल में शराब की दुकान खुल जाने से स्थानीय लोग विरोध करने पर उतर आए हैं. हाल ही में खोली गई देसी शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में आक्रोश है. इसी समस्या को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने को धरना प्रदर्शन किया. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि वैसे तो महाराज बाड़ा शहर का प्रमुख स्थल है यहां शराब दुकानें नहीं होनी चाहिए यदि हैं भी तो उन्हें कहीं और शिफ्ट किया जाना चाहिए. ताकि आसपास के व्यापारियों और लोगों को परेशानी ना हो.