अंधेकत्ल का फरार आरोपी गिर तार
Sep 12 2020
ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन मे कार्य करते हुए थाना प्रभारी उटीला को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षैत्र मे हुए अंधेकत्ल के प्रकरण मे घटना दिनांक से फरार पांच हजार रूपये का ईनामी संजय बरैठा पुत्र किशोरीलाल बरैठा को ऋतुुराज चौराहा पुरानी छावनी के पास जिलें से बाहर भागने की फिराक मे खड़ा है उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी उटीला उनि रघुवीर मीणा द्वारा मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर ईनामी बदमाश संजय बरैठा पुत्र किशोरीलाल बरैठा उम्र 20 वर्ष निण्गनपतपुरा थाना हस्तिनापुर जिला ग्वालियर को धर दबोचा। उक्त बदमाश की गिर तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। गिर तार बदमाश से प्रकरण के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।
थाना उटीला पुलिस को सूचना मिली थी कि रघुवर कुशवाह पुत्र आशाराम कुशवाह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बडैराफुटकर थाना उटीला जिला ग्वालियर की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है जिस पर से थाना उटीला पुलिस ने अज्ञात आरोपीगणों की तलाश की जा रही थी। दौराने विवेचना भोला उर्फ भोलाराम कुशवाह पुत्र रामरतन कुशवाह उम्र 24 वर्ष एवं भूरा कुशवाह पुत्र रामरतन कुशवाह उम्र 20 वर्ष निवासीगण ग्राम बडैराफुटकर थाना उटीला जिला ग्वालियर को थाना उटीला पुलिस द्वारा गिर तार कर लिया गया था।
सराहनीय भूमिका उक्त ईनामी बदमाश को गिर तार करने मे थाना प्रभारी रघुवीर मीणा, कप्तान सिंह, राघवेन्द्र, नरेन्द्र शर्मा, संजीव यादव, विनोद एवं शैलेन्द्र सिंह चौहान की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









