गर्मी और उमस से बेहाल जनता

Sep 12 2020

ग्वालियर। उमस और गर्मी का सितम लोगों पर भारी पड़ रहा है। सूरज की तपिश से जहां पारा लोगों को छका रहा है वहीं उमस भी बेचेनी बढ़ा रही है। शनिवार को धूप जरा भी नरम नहीं दिखी। सुबह 8 बजे से ही सूरज तपने लगा इससे गर्मी बढ़ गई। दोपहर एक बजे तक भीषण गर्मी का अहसास लोगों को हुआ। लोग अंगौछों, साफी, दुपट्टों का सहारा लेते नजर आए। आंखों में भी तेज धूप चुभ रही जिसकी वजह से तमाम लोग चश्मों से आंखों का बचाव करते दिखे। लोग पसीने-पसीने हो रहे हैं। आसमान साफ होते ही चिलचिलाती धूप की तपन में गर्मी के साथ उमस इतनी बढ़ा दी है कि लोगों को पंखे कूलर के आगे भी बैचेनी हो रही है।