लोहिया बाजार रहा बंद, धरना प्रदर्शन जारी

Sep 12 2020

ग्वालियर। चिरवाई नाके पर जमीन दिए जाने की मांग को लेकर लोहा कारोबारी अपनी दुकानों के शटर डालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं और 2 दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। लोहा कारोबारियों द्वारा अपनी 15 वर्ष पुरानी मांग को लेकर आंदोलन का आगाज किया जा रहा है जिसके चलते जनप्रतिनिधियों के घेराव के बाद दुकानों के शटर डाउन कर दिए हैं। लोहा कारोबारियों द्वारा 15 वर्ष पहले प्रदेश सरकार को नई लोहा मंडी के लिए चार करोड़ रुपए जमा कराए थे और इसकी केबिनेट में भी मंजूरी हो गई थी लेकिन इसके बाद भी लोहा कारोबारियों को अब तक केवल आश्वासन ही मिल रहा है, जिसके चलते वह आंदोलन की राह पकड़े हुए हैं और जनप्रतिनिधियों के घेराव के बाद 2 दिन के लिए हड़ताल करते हुए शटर डाउन कर दिए हैं और धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
लोहा कारोबारियों का कहना है कि जब तक जगह नहीं मिलती है आंदोलन जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन करने वालों में संजय कट्ठल, निर्मल जैन, वैभव सिंघल, धर्मवीर भिलवार, विनोद लहारिया, गोविंद मंगल, ओमप्रकाश अग्रवाल, आदित्य गुप्ता, सुभाष अग्रवाल आदि शामिल थे।
लोहा कारोबारियों के आंदोलन की ाबर मिलने के बाद प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने लोहा कारोबारियों को मुलाकात करने के लिए शनिवार की सुबह सर्किट हाउस मुरार में बुलाया, लोहा कारोबारी मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताते उससे पहले ही मु यमंत्री का काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया, जिससे प्रतिनिधि मंडल को वापस मायूस होकर लौटना पड़ा।