मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद

Sep 12 2020

ग्वालियर। लॉकडाउन के चलते अब मकान मालिक और किरायेदारों के बीच विवाद बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र में सामने आया है । जहां मकान मालिक ने किराएदार दंपत्ति को 19 अगस्त से घर से बेदखल कर दिया है और वहां अपना ताला डाल दिया है। अब मकान मालिक जो किसी बैंक में मैनेजर है, का कहना है कि पहले दंपत्ति उसके पैसे चुकाए उसके बाद ही वह उनका कमरों में रखा सामान लौटाएगा। पीडि़त दंपत्ति ने अपने मकान मालिक आरती गहोई की शिकायत पुलिस अधीक्षक अमित सांघी से की है उन्होंने कहा है कि उसकी पत्नी के साथ भी छेड़छाड़ की है। लेकिन महाराजपुरा पुलिस ने उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी तब एसपी के हस्तक्षेप पर महिला थाने में शिकायत दर्ज हुई थी दंपति का कहना है कि लॉकडाउन के कारण उनका काम धंधा पूरी तरह से ठप हो गया है। इसलिए वह मकान मालिक के उधारी के पैसे नहीं चुका पा रहे हैं। जबकि महाराजपुरा पुलिस मकान मालिक और किराएदार को आपस में समझौता करने की सलाह दे रही है । लेकिन महिला का पति अपनी पत्नी के साथ में हुई छेड़छाड़ को लेकर बैंक अधिकारी की गिर तारी की मांग कर रहा है । दंपत्ति का यह भी कहना है कि 19 अगस्त के बाद से वे इधर-उधर रहने को मजबूर हैं क्योंकि मकान मालिक उन्हें अपने कमरों में नहीं घुसने दे रहा है पुलिस अधीक्षक का कहना है कि दो व्यक्तियों के बीच मकान मालिक और किराएदार का आपसी विवाद है जिसमें कार्रवाई करने के लिए महाराजपुरा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।