फर्जी सिम से लोगों को ठगने वाले दो आरोपी धरे
Sep 12 2020
ग्वालियर। ग्वालियर शहर में सायबर पुलिस ने ऑन लाइन ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को गिर तार किया है इन आरोपियों ने एक रिटायर्ड अधिकारी से फेसबुक पर कार बेचने के नाम पर लाखो की ठगी की थी। यह दोनो ठगी करने वाले आरोपी मोबाइल सिम रिटेलर है। पुलिस ने इन आरोपियों से 400 से अधिक फर्जी व नई सिम और कई मोबाइल भी बरामद किये है। इन दोनों ने 5 हजार से अधिक फर्जी सिम एक्टिवेट कर सेल कर चुके है। वही इन आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुट गई है उसे अन्य वारदातों के खुलासा होने की आशा हैं।
ग्वालियर शहर में रहने वाले नरेश चकोटिया ऑडिट विभाग पर्यवेक्षक के पद से रिटायर्ड अधिकारी है। उनकी फेसबुक पर दो युवकों ने कार बेचने का एक विज्ञापन डाला था कार पसंद आने के बाद अधिकारी ने उनसे संपर्क किया तो ठगों ने उनको बातों में लेकर अपने खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए और मोबाइल बंद कर लिया। अपने साथ ठगी होने का एहसास होने के बाद उन्होंने राज्य साइबर पुलिस से इसकी शिकायत की।
शिकायत पर एसपी सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि ठगी करने वाले दोनों युवक गुना जिले के रहने वाले हैं एक टीम रवाना कर दोनों युवकों को पकड़कर ग्वालियर ले आई पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को अपना नाम संदीप साहू और दूसरे ने रामेश्वर बताया पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों आरोपी मोबाइल सिम रिटेलर का काम करते है।
वही इनके पास से 300 आइडिया की सिम,100 से अधिक जिओ की सिम नई व फर्जी सिम के साथ साथ 9 मोबाइल बरामद किये है। इन आरोपियों ने 5 हजार से अधिक मोबाइल सिम फर्जी तरीके से एक्टिवेट कर बेचने की बात स्वीकार की है। इन सिमो को ठगी करने में इस्तेमाल किया जाता था फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से अन्य ठगी की वारदातों को लेकर पूछताछ में जुट गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









