कंटेनर की टक्कर से एक की मौत, एक घायल
Sep 12 2020
ग्वालियर। ससुराल में हुई गमी में शामिल होने जा रहे युवकों को तेज र तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। घटना एबी रोड स्थित नूराबाद की है। घायलों का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेेंस से उपचार के लिए ग्वालियर लेकर आए। जहां पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके भाई की गंभीर हालत है। युवक की मौत का पता चलते ही कंपू पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव पीएम हाउस भेज दिया है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के मामा का बाजार निवासी प्रदीप प्रजापति पुत्र हरिओम प्रजापति प्रायवेट जॉब करता है। दो दिन पहले उसकी ससुराल कैलारस में गमी हो गई थी, गमी का पता चलते ही उसकी पत्नी रूकमणी कैलारस चली गई थी। प्रदीप अपने छोटे भाई बृजमोहन परिहार के साथ बाइक से कैलारस में गमी में शामिल होने के लिए निकला था। अभी वह नूराबाद थाना क्षेत्र के एबी रोड पर पहुंचा ही था कि तभी कार सवार ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए।
हादसे में घायल प्रदीप व बृजकिशोर काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे और लोग वीडियो बनाते रहे। कुछ देर बाद वहां से निकल रहे युवकों ने एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए ग्वालियर पहुंचाया, लेकिन पुलिस के ना आने पर काफी देर तक उनका उपचार ही नहीं शुरू हुआ, लेकिन जब प्रदीप की तबियत बिगडऩे लगी तो डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। प्रदीप ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









