एण्डटीवी के ‘लाल इश्क‘ में बदले के काले साए
Sep 12 2020
इस सितंबर एण्डटीवी के सुपरनैचुरल फैन्टेसी शो ‘लाल इश्क‘ में बदले की भावनाएं मजबूत होंगी। उसमें धोखा, जलन, अविश्वास और लालच होगा। पारिवारिक रिश्तों में कड़वाहट घुलेगी, जो बदले के विभिन्न आयामों को जन्म देगी। धोखा और संपत्ति का विवाद प्यार को खत्म कर देगा, जिसमें आगे चलकर एक हत्या भी होगी। सितंबर के पूरे महीने का टैªक ऐसा ही डरावना है। बदले की मुख्य थीम पर अलौकिक शक्तियाँ अपनी बात सुने जाने की मांग करेंगी और न्याय मांगेंगी। लाल इश्क के एक एपिसोड की निर्माता नीलिमा वाजपेई ने बताया, ‘‘टेलीविजन पर झकझोर देने वाले हाॅरर कंटेन्ट के मामले में ‘लाल इश्क‘ दर्शकों का चहेता है। हर सप्ताह अलग कहानियों के साथ यह शो सप्ताह दर सप्ताह लगातार दर्शकों का चहेता बना हुआ है। चूंकि सितंबर ‘बदले’ का महीना है, इसलिये दर्शक सबसे भयानक किरदारों का बुरा, बदले के लिये आतुर और भुतहा पहलू देखेंगे, जो बदले की तीव्र भावना से भरा होगा। बदला क्लासिक मास्टर प्लाॅट्स में से एक है, जिसमें नायक को अपने साथ गलत होने का बोध होता है और वह खलनायक के विरूद्ध जवाबी कार्यवाही करता है। हमारे पास कहानियों की एक रोमांचक कतार है, इसलिये कोई भी एपिसोड देखना न भूलें।’’
‘लाल इश्क‘ के बदले से भरे एपिसोड देखिये केवल एण्डटीवी पर, शनिवार और रविवार, रात 9 और 10 बजे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
दो वर्ष में पूर्ण हुए हैं विकास के अनेक असंभव कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारतीय संस्कृति के तेजस्वी प्रतीक हैं महाकवि कालिदास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हम दूरियों को नहीं, दिलों को जोड़ने जा रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश, विकास-सुशासन और संस्कृति तीनों ही क्षेत्रों में है अग्रणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई दी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में फैक्ट्री हादसे पर दुःख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम जिले के नागरिकों की सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
"कमेंडेशन डिस्क अलंकरण समारोह में 34 अधिकारी-कर्मचारी हुए पुरस्कृत
पांच राज्यों के प्रतिनिधियों ने देखी इंदौर की स्मार्ट मीटरिंग
16 जिलों में बचे हुए किसानों का धान पंजीयन अब 6 नवंबर तक होगा
मध्यप्रदेश के चहुँमुखी विकास को दर्शाती प्रदर्शनी का आयोजन
अभ्युदय मध्यप्रदेश की थीम पर झाबुआ में आयोजित हुआ कार्यक्रम
कन्या विवाह योजना ने गरीबों के मन से बेटी की शादी की चिंता मिटा दी है : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
मध्यप्रदेश आज सबसे तेज गति से विकास करने वाला प्रदेश:उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी अहंकार नहीं होना चाहिए : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









