मु यमंत्री, स्मार्ट सिटी के 20.73 करोड की लागत से तैयार कार्यो का करेगे लोकापर्ण

Sep 11 2020

ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यो में से लगभग एक दर्जन विकास कार्यो का प्रदेश के मु यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान हजीरा स्थित इंटक मैदान में आयोजित समारोह में संयुक्त लोकार्पण करेंगे। यह कार्य कुल 20.73 करोड रुपये की राशि से तैयार किये गये है। 
ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि स्मार्ट सिटी योजनांर्गत पूर्ण हो चुके कार्यो में लश्कर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में  खेल मैदान (एमएलबी) 3.35 करोड रुपये, खेल मैदान (जीआरएमसी) 2.56 करोड रुपये, ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में सेल्फी पाइंट(फूलबाग) 26.95 लाख रुपये, स्मार्ट वाँशरुम (केआरएच) 44.80 लाख रुपये, लश्कर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में स्मार्ट वाँशरुम( एयरटेल आँफिस के पास सिटी सेंटर) 44.80 लाख रुपये,  आईटीएमएस (फूलबाग चौराहा) 1.72 करोड रुपये, आईटीएमएस (पडाव क्षेत्र) 1.72 करोड रुपये, ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में आईटीएमएस(हजीरा) 1.72 करोड रुपये, लश्कर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में आईटीएमएस(तानसेन रेजीडेंसी) 1.72 करोड रुपये व्यय कर तैयार किये गये है।
लोकार्पण कार्यक्रम के तहत मु य मंत्री चौहान शनिवार 12 सितंबर को लगभग 7 करोड की लागत से तैयार किये आधुनिक डिजीटल यूजियम एवं प्लेनेटोरियम का भी लोकार्पण करेगे।