मामला गुरुवार को हुई सुनार से लूट का, फुटेज से रोज तलाश रही पुलिस
Sep 11 2020
ग्वालियर। सुनार को गोली मार कर हुई लूट के मामले में पुलिस को अभी ठोस सुराग तो हाथ नहीं लगा है, लेकिन बदमाशों के ट्रेक पर एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। फुटेज में दो लुटेरे दिख रहे हैं, लेकिन फुटेज धुंधले होने के कारण उनके चेहरे स्पष्ट नहीं दिख रहे हैं, अब पुलिस इस फुटेज से लुटेरों का पता लगा रही है। इसके साथ ही पिछले पंद्रह दिन में व्यापारी के घर से दुकान के बीच कोई उनका पीछा तो नहीं किया। इसकी भी पड़ताल शुरू कर दी है। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के भिण्ड रोड निवासी सुरेन्द्र उर्फ रिंकू सोनी पेशे से सराफा व्यवसायी है और उनकी बालाजी ज्वैलर्स के नाम से शॉप है। दुकान का काम खत्म कर जब वह वापस घर जा रहे थे तीन बदमाशों ने उनसे बैग छीनने का प्रयास किया, जब उन्होंने बैग नहीं दिया तो बदमाश उन्हें गोली मार कर बैग लूट ले गए थे। बैग में करीब नौ लाख रुपए के जेवर थे।
पुलिस को मिले सुराग
पुलिस अफसरों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि फौरी तौर पर कुछ सुराग हाथ लगे है। जल्द ही लुटेरों का सुराग मिल जाएगा। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित सांघी ने क्राइम ब्रांच के साथ ही गोला का मंदिर थाना पुलिस की दो टीमें बनाई है। जिनमें एक टीम पिछले पंद्रह दिन से कारोबारी की दुकान और घर के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ ही बदमाश किस रूट से आए और किस रूट से भागे है, इसका पता लगाने में लग गए है। पुलिस को बदमाशों के फुटेज सीपी कॉलोनी तक जाते हुए मिले है। यहां से वे किधर गए इसका पता नहीं चला है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









