दो और मरीजों की मौत
Sep 11 2020
ग्वालियर। कोरोना संक्रमण से पीडि़त सात मरीजों ने बीते चौबीस घंटों में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गुरुवार की सुबह से संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। दो और मरीजों ने मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 113 के पार पहुंच चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर निवासी अशोक हंडे पुत्र शंकरराव उम्र 17 साल को बीते 26 अगस्त को सांस लेने और अन्य बीमारी के चलते मल्टी सुपर स्पेशलियटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसकी हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। वहीं राजू सिंह नामक युवक को भी 10 सितंबर को उपचार के लिए मल्टी सुपर स्पेशलियटी के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। इस मरीज ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिले में कोविड से रोजाना हो रही मौतों का आंकड़ा अब शहरवासियों को सुरक्षा व एहतियात बरतने के लिए काफी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









