पांच दिन बारिश के आसार नहीं, मौसम रहेगा साफ
Sep 11 2020
ग्वालियर। सितबर के माह में मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। बुधवार को तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन तक बारिश के आसार नहीं है। मौसम साफ रहेगा लेकिन दिन में तेज धूप और उमस बेहाल कर सकती है। तीन दिन पारा और चढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी तेज धूप रही। गर्मी का यह हाल तब है जबकि पिछले दस दिनों में काफी बारिश हुई है। इससे पारा कुछ गिरा था लेकिन अब फिर से चढ़ गया है। साथ ही उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में भी कमी होने की अभी कोई संभावना नहीं है। ग्वालियर के लोगों को बारिश के लिए अभी लोगों को इंतजार करना होगा।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में पूरे सप्ताह तक बारिश न होने की संभावना जताई गई है। वहीं किसानों से फसलों की सिंचाई करने की सलाह दी है। बारिश न होने के चलते गर्मी का सितम जारी है। दिन में जहां तेज धूप बेहाल करती है तो वहीं शाम को उमस के चलते लोग परेशान रहते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 15 सितंबर तक बारिश या तो बहुत कम होगी या फिर नहीं होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









