मार्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की हार्टअटैक से मौत

Sep 11 2020

ग्वालियर। शुक्रवार सुबह इंदरगंज थाना क्षेत्र के ऊंट पुल के नीचे सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति थककर नीचे बैठ गए। इस दौरान उन्हें तीव्र हार्ट-अटैक आया और उनका निधन हो गया। पुलिस ने शव को अस्पताल के लिए रवाना किया। इधर मौत के बाद उनका पुत्र और अन्य परिजन भी दौड़े-दौड़े पहुंचे और विलाप करना शुरु कर दिया। व्यक्ति की मौत से उक्त क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह के समय कमल सिंह का बाग में राधेलाल शर्मा के मकान में किराए से रहने वाले राजेन्द्र अवाड़ पुत्र ताराजी अवाड़ उम्र 48 साल माधवगंज में किसी मसाला चक्की पर नौकर थे। सुबह वे सुबह की सैर पर निकले तो थककर ऊंट पुल पर बैठ गए। इस दौरान उन्हें हार्ट-अटैक आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया तो वे नीचे गिर गए।
 पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल में भिजवाया। बताया जाता है कि उनके श्वसुर का हाल ही में निधन हुआ था। इस कारण वे सदमे में थे। थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति की मौत हो गई है। हमने वहां बीट के प्रभारी को भेजा।