ग्वालियर के दो कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा
Sep 11 2020
ग्वालियर। कॉंग्रेस ने आज ग्वालियर की दो सीटों पर अपने पत्ते खोल दिये। डबरा से इमरती के सामने सुरेश राजे होगें। जबकि ग्वालियर सीट से प्रद्युमन सिंह तोमर के सामने सुनील शर्मा होगें। ख़ास बात यह है कि पूर्व से मुन्नालाल के सामने टिकट होल्ड कर दिया है।
कॉंग्रेस की बहुप्रतिक्षित प्रत्याशियों की लिस्ट आज दोपहर जारी हो गई है। ग्वालियर से इसमें सुनील शर्मा व डबरा से सुरेश राजे का नाम है। जबकि तीसरी सीट पर किसी का नाम न आने से हलचल तेज हो गई है। दरअसल डबरा में इमरती देवी का प्रचार प्रसार ठीक चल रहा है। अब तक लगातार अच्छे वोटों से वो जीतती भी आई है। जबकि इस बार क्षेत्र में काफ़ी विरोध भी देखने को आ रहा है।
वहीं ग्वालियर विधानसभा में इस बार मुक़ाबला दिलचस्प है। दोनों धुर विरोधी माने जाने वाले प्रद्युमन सिंह तोमर और सुनील शर्मा की टक्कर बेहद दिलचस्प होने वाली है। कॉंग्रेस में रहते हुए दोनों की रार किसी से छुपी नहीं है। प्रद्यु न सिंह दो बार विधायक रह चुके है। ख़ास बात यह है कि कैबिनेट मंत्री बनने के बाद भी उनके क्षेत्रों पकड़ बेहद मज़बूत है, यानि की उन्होंने आम जनता से दूरी नहीं की बल्कि नज़दीक और आये है। वहीं सुनील शर्मा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय है, लेकिन उन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है।
वहीं पूर्व से मुन्नालाल गोयल के आगे कॉंग्रेस ने अपना प्रत्याशी अभी उतारा नहीं है। खबर है कि सामने भाजपा से आये डॉ सतीश सिकरवार लाये जा सकते है। जबकि युवक कॉंग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेन्द्र सिंह के नाम को भी पैनल में रखा गया है। ऐसे में दोनों नामों में से एक की घोषणा जल्द संभावित है।
सोनिया गांधी के विदेश जाने के पहले दूसरी लिस्ट
सोनिया गांधी के विदेश जाने के पहले कॉंग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट आने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक़ 14 सितंबर को श्रीमती गांधी विदेश जा रही है। ऐसे में शेष बची सीटों पर नामों पर सील लगना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









