फिट इंडिया अभियान से जुड़े: डॉ. पाण्डेय

Sep 10 2020

ग्वालियर 10 अगस्त । जीवन में फिटनिस को अगर अपना लक्ष्य बनाले तो जीवन उसी के मुताविक ढलना शुरू हो जाता है वैसी ही दिनचर्या बन जायेगी। सफलता के लिये फिट होना भी पहली जरूरत है। दुनिया के सफल लोगो में यही बात सबसे कॉमन है यह बात फिट इंडिया अभियान कार्यक्रम में डॉ. संजय पाण्डेय ने कही। फिटनिस का लक्ष्य कैसे हासिल करना है इसे युवा छात्रों से सिखना चाहिये जैसे परीक्षा के पूर्व सर्वश्रेष्ठ अंक लाने का लक्ष्य पहले ही तय हो जाता है और दिनभर का दिनचर्या अपने आप बदल जाती हैै। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाइ द्वारा फिट इंडिया अभियान का कार्यक्रम वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय के नेतृत्व किया गया। फिट इंडिया मूमेन्ट कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं ने व्यायाम को सफलता का आधार माना।
डॉ. पाण्डेय ने कहा कि एक फिट बॉडी ही आपको सफलता की ओर ले जाती है। विश्व के कई देश इस तरह के प्रयास कर रहे है सफलता का कोई एलीवेटर नहीं होता, सीढ़ी पर चढऩे के लिये कदम उठाने ही पड़ते है सफलता और फिटनिस का अटूट रिश्ता है दोनो एक दूसरे से जुडे होते है। सभी व्यस्ता के बाद भी समय निकाल लेते है जिससे सफलता प्राप्त हो जाती है।
यदि आप अपने जीवन को वैहतर बनाना चाहते है तो उसके लिये जरूरी है खुद को फिट रखना लेकिन आज कल की भाग दौड़ की जिन्दगी में लोगो को खुद को ही फिट रखने के लिये समय नहीं होता है। युवा यदि चाहे तो अपना जीवन वेहतर तरीके से जी सकते है। इस प्रकार फिट इंडिया अभियान से जुड़ी जागरूकता जानकारी स्वयं सेवकों व आम जनता तक पहुचाई जा रही है।