हारवेस्टर ने मारी टकर, महिला की मौत
Sep 10 2020
ग्वालियर। अपनी मां को लेकर एक पुत्र मुरैना से भितरवार मामा के यहां बाइक से जा रहा था। बिलौआ तिराहे पर एक लापरवाही उनकी बाइक में तेज र तार हार्वेस्टर मशीन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए और हार्वेस्टर महिला को रौंदता हुआ गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हार्वेस्टर मशीन को थाने में खड़ी करा दी। मृतका के पुत्र देवेश पुत्र राजू दुबे उम्र 18 साल निवासी रिठोरकला मुरेना ने बताया कि मैं अपनी मां अनिता उम्र 40 के साथ मामा के घर भितरवार बाइक से जा रहे थे तभी बिलौआ तिराहे से 100 मीटर पहले हार्वेस्टर मशीन पीबी11-एएम 8592 के चालक ने लापरवाही से हार्वेस्टर को बाइक की ओर लहरा दिया। इससे बाइक हार्वेस्टर की चपेट में आ गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गए और बेकाबू हार्वेस्टर अनिता को रौंदता हुआ निकल गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग गया। बिलौआ पुलिस ने हार्वेस्टर को अपने कब्जे में लेकर पुत्र की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









