गांधी प्रतिमा के सामने पत्रकारों का मौन धरना
Sep 10 2020
ग्वालियर। पत्रकार कालोनी की समस्याओं की निराकरण की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे पत्रकारों ने आज गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरना दिया। इन पत्रकारों का कहना है कि सरकारी मशीनरी से लेकर सरकार तक उनकी सुन नहीं रही है, इसलिए वे अब मौन रहकर अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। पत्रकारों ने कहा कि जीडीए लीज रेंट वसूली करने पर उतारू है और हम पत्रकारों को भौतिक कब्जा मिला नहीं है। ऐसे में हम लोग लीज रेंट क्यों दें। पत्रकारों ने कहा कि पिछली दफा जब सीएम शिवराज सिंह ग्वालिय आए थे तब उन्होंने भरोसा दिलाया था कि उनकी मांगों का जल्द निराकरण होगा पर एक पखवाड़े से भी अधिक समय बीत चुका है पर हम लोगों की समस्या जहां की तहां, इसलिए हम लोग आज धरना देने को मजूबर हुए हैं। धरने में शामिल पत्रकारों का कहना था कि वे जीडीए के सीईओ से मिले तो उन्होंने भी कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया और कहने लगे कि आधा लीज रेंट अभी भर दीजिए और बाकी का हिसाब किताब बाद में कर लेंगे। हमारी मांग है कि अभी लीज रेंट लंबित करिए और जब शासन स्तर पर कोई फैसला आ जाएगा तो उसका पालन किया जाएगा। धरने पर बैठने वालों में राजेंद्र तलेगांवकर, चंद्रवेश पांडे, राजेश शर्मा शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









