आशा ताई के 87वे जन्मदिवस पर गीत गाकर बधाई दी

Sep 10 2020

ग्वालियर। स्वर कोकिला आशा ताई के 87वे जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर ग्वालियर के श्यामा यूजिकल परिवार के द्वारा संगीत संध्या फेसबुक पेज धूपर यूजिक वर्ल्ड पर किया गया जिसमें श्यामा परिवार के महिला सदस्यो के साथ पुरुष सदस्यो ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और सभी ने सिर्फ और सिर्फ आशा ताई जी के गीत गा कर देश विदेश के 5000 से ज्यादा उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। 
कार्यक्रम की शुरुआत संजय धूपर ने "दम मारो दम" और "पर्दे में रहने दो" दमदार अदायगी से की । तत्पश्चात प्रणब दास ने "आओ हुज़ूर" पेश कर ढेर सारे लाइक व उत्साही कमेंट प्राप्त किये। पल्लवी शर्मा का गाया गीत "आगे भी जाने दो" कार्यक्रम को नई उचाइयां पहुचा दिया । कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 12 वर्ष की वैष्णवी जामदार का "आइये मेहरबान" गीत रहा जिसको सभी ने सराहा व उसके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
इसके बाद कई युगल गीत पेश किए गये जिसमे पूजा जामदार व संजय धूपर का गाया गीत "जाने जा ढूंढता" ने माहौल को उत्साही बना दिया । वैशाली धूपर व संजय धूपर का गाया गीत "आज रपट जाए" नए अंदाज में पेश किया और सराहा गया । अजय तायल की प्रस्तुत्ति "जब चली ठंडी हवा" को ऑनलाइन उपस्थित लोगों का भरपुर साथ मिला। कार्यक्रम में संजय धूपर के द्वारा प्रस्तुत आशा की गज़़ल "दिल चीज़ क्या है" की मनमोहक प्रस्तुत्ति दी ।
कार्यक्रम का अंत एक नायाब प्रयोग से हुआ जिसमें प्रणब दास व संजय धूपर ने मिलकर आशा जी का गीत "जब छाए मेरा जादू" पेश किया तो लाइक व उत्साही कमेंट की बाढ़ आ गयी । कार्यक्रम में श्यामा यूजिकल परिवार द्वारा स्वर कोकिला आशा ताई  को "भारत रत्न" देने की मांग रखी गई जिसको उपस्थित हज़ारो लोगो ने अपना समर्थन दिया । श्यामा यूजिकल परिवार के संजय धूपर ने बताया कि 28 सितंबर को भारत रत्न लता के जन्मदिवस पर ऐसा ही कार्यक्रम किया जाएगा जिसमे शहर के नए कलाकारों को जगह दी जाएगी।