बढ़ती बेरोजगारी के चलते कांग्रेस ने रोष व्यक्त किया

Sep 10 2020

ग्वालियर। देश मे बढ़ती बेरोजगारी के चलते कांग्रेस ने देश भर में   युवाओ से बिजली बंद कर मोमबत्ती, मोबाइल टोर्च से रोशनी करने का आह्वान किया था। इसी क्रम में कांग्रेस आईटी सेल के नेतृत्व में ठाठीपुर चौराहे पर  रात 9 बजे 9 मिनिट तक दिए जलाकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर  सरकार से उसी की भाषा मे बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त किया।