व्यवसायी से ठगी करने वाला भोपाल से दबोचा

Sep 10 2020

 ग्वालियर।  राज्य साइबर पुलिस ने ओएलएक्स एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लाखों की ठगी करने वाला मास्टर माइंड  गिर तार किया हैं । जो बड़े ही शातिराना अंदाज से लोगों को ठगी का शिकार बनाता था।
ग्वालियर राज्य साइबर सेल पुलिस ने एक शातिर ठग को गिर तार किया है आरोपी सस्ती गाडिय़ों एवं अन्य चीजो को सस्ते में बेचने के नाम पर करता था। आरोपी अमित गांधी को भोपाल से गिर तार किया है। आरोपी विहार, झारखण्ड ,राजस्थान के फ्रॉडस्टर से सीख लेकर भोपाल में बैठ कर चला रहा था ठगी का गोरख धंधा , मास्टर माइंड पूरे भारत में कर चुका है लगभग 300 से अधिक लोगो पर अटे प लगभग एक साल से ओएलएक्स  एवं सोशल मीडिया से ठगी को अंजाम देता था और  फर्जी आधार कार्ड पते का करता था इस्तेमाल और मास्टर माइंड न्यूज़ पेपर के इश्तेहार और जस्ट डायल  से निकालता था। आरोपी अमित गांधी सबसे पहले न्यूज़ पेपर एवं जस्ट डायल से लोगो के नंबर निकालकर फोन करता था फिर उसको सोशल मीडिया पर सस्ती गाडी , फ्रिज , टीवी , लेपटोप के फोटो भेज कर झांसे में लेकर लोगो से अपने खाते में पैसे डलवा लेता था उसके बाद अपने मोबाइल नंबर बदल लेता था । पुलिस अधीक्षक राज्य साइबर पुलिस ग्वालियर  सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में ओएलएक्स / सोशल मीडिया में माध्यम से ठगी करने बाले मास्टरमाइंड को गिर तार करने में सफलता हासिल की है  जो कई समय से मध्य प्रदेश का नाम पुरे भारत में खऱाब कर रहे थे  राज्य साइबर पुलिस ग्वालियर की कार्यवाही से  मध्य प्रदेश इस तरीके से ठगी करने वालों को एक बहुत बड़ा सबक मिला है ।
 पुलिस अधीक्षक राज्य साइबर पुलिस ग्वालियर सुधीर अग्रवाल ने बताया कि रामेन्द्र यादव निवासी थाटीपुर ग्वालियर द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से गाडी, फ्रिज, लेपटॉप खरीदने के नाम पर 90500/- की धोखाधड़ी करने के संबध में दिय गया और जब इस शिकायत पर राज्य साइवर पुलिस ने  तस्दीक की तो पता चला उक्त धोखाधड़ी भोपाल में बेठ कर की जा रही है जिसमे आरोपी द्वारा अपराध करने में कई अलग अलग तरीको का इस्तमाल किया गया जिसके उपरांत जानकारी प्राप्त हुए तुरंत टीम को भोपाल रवाना किया गया जिसके उपरांत टीम द्वारा आरोपी अमित गाँधी पुत्र सुभाष गाँधी उम्र 34 वर्ष निवासी कोलार रोड  भोपाल को गिर तार कर ग्वालियर लाया गया जिसने पूछताछ में बताया गया कि वह अब तक 300 से अधिक लोगो पर ठगी के लिए अटे प कर चुका है एवं 50 से ज्यादा लोगो को सस्ती गाडी  एवं चीजे बेचने के नाम पर ठगी का शिकार बना चुका है आरोपी से प्रकरण में उपयुक्त अलग-अलग सिम व् मोबाइल भी जप्त किये गये इसके लिए वह अलग-अलग सिम का उपयोग करता था प्रकरण में और भी कई खुलासे होने की स भावना है।