सूरज को मिला स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न पुरुस्कार

Sep 09 2020

ग्वालियर। स्वर्ण भारत दिव्यांग कल्याण बोर्ड द्वारा ग्वालियर के दिव्यांग क्रिकेट खिलाडी सूरज मनकेले को स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न पुरुस्कार 2020 से सम्मानित किया है। श्री मनकेले को मिले इस सम्मान को लेकर शहर के खेल प्रेमियों व समाजसेवी संस्थाओं द्वारा उन्हें बधाई दी गई है।
ग्वालियर निवासी  सूरज मनकेले अन्तार्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अनेक दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। श्री मनकेले को पूर्व में भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा अनेक पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया है। स्वर्ण भारत दिव्यांग कल्याण बोर्ड द्वारा मिले स्वर्ण भारत राष्ट्रीय खेल रत्न पुरुस्कार 2020 से सम्मानित होकर श्री मनकेले ने कहा कि यह मेरे साथ ही शहर के लिए भी बडी उपलब्धि है।