संतुलित व पोषण युक्त आहार कई बीमारियों से बचाते हैं: डॉ. पाण्डेय

Sep 09 2020

ग्वालियर। स्वस्थ शरीर के लिये संतुलित आहार आवश्यक होता है और महिलाओं व बच्चों के विकास में तो अल्पपोषण हमेशा से ही चुनोती है। प्रदेश ओर देश को स्वस्थ बनाने के लिये हमारी जागरूकता अहम भूमिका निभाती है। पोषण आहार सप्ताह के अन्तिम दिन माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय के नेतृत्व में कार्यक्रम व रैली का आयोजन किया गया। कोरोना संकट काल में एक नियमित डाईट चार्ट होना चाहिये।
डॉ. पाण्डेय ने स्वयं सेवकों से कहा कि संतुलित आहार होना हमारी जीवन की दिनचर्या होनी चाहिये। यदि हमारे जीवन में पोषण व संतुलित आहार नहीं होगा तो हमारे शरीर में खून की कमी, आयरन, विटामिन की कमी होगी। इसको दूर करने के लिये भोजन की थाली में सभी प्रकार की दाले, हरी पोदार सजियां, मौसमी फल, गुड, दूध का आहार आवश्यक है। कोवड-19 के समय काड़ा बहुत आवश्यक है दूध में हल्दी मिलाकर पीने से रोग प्रतिरोधकता क्षमता बढ़ती है।
रैली माधव महाविद्यालय से प्रारभ होकर हनुमान चौराहा, लक्ष्मीगंज होते हुये वापस माधव महाविद्यालय पर समाप्त हुई पोषणहार मानव को स्वस्थ व मजबूत बनाता है। कार्यक्रम में अंकुर चौरसिया, तरूण रोहिरा, यश किरार, पूर्वी मोरगॉवकर, हेमन्त मांझी, नैना गर्ग, प्रियंका किरार, साक्षी गुप्ता, निखिल, योगेश माहौर, अनुरूद्ध, अनुभव दीक्षित आदि लोग उपस्थित थे।