बढ़ रही उमस की अधिकता, चुभ रहा पसीना
Sep 09 2020
ग्वालियर। बारिश का सिलसिला पांच दिन पूर्व थमने से गर्मी और उमस का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। उमस के कारण लोग दिनभर पसीना-पसीना होते रहे।
शाम को भी उमस भरी गर्मी हलाकान करती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में बारिश के आसार नहीं हैं। इधर आज सुबह से बादल छा गए लेकिन सूर्य देवता इनपर भारी साबित हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में गत दिवस चक्रवातीय घेरा बना हुआ था। साथ ही मानसून ट्रफ लाइन भी शिवपुरी से होते हुए गुजर रही थी। इससे हवा को पर्याप्त नमी मिल गई। दो दिन पहले भी बारिश के आसार थे। बादल भी छाए रहे, लेकिन चक्रवातीय घेरा कमजोर पड़ गया।
जिससे बादल बरस नहीं पाए और उमस बढ़ गई। दिन में उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। शनिवार को हल्के बादल छा सकते हैं। अभी फिलहाल लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। चार किलोमीटर प्रतिघंटे की रतार से हवा चल सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









