छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता-पुत्री को तलवार मारी
Sep 08 2020
ग्वालियर। छोटी बहन के साथ सब्जी लेने जा रही छात्रा को एक मनचला ने जबरन अपने घर के अंदर खींच ले गया और छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा की मारपीट की, जब उसे बचाने उसका पिता वहां पर पहुंचा तो आरोपी ने तलवार से हमला कर दिया। घटना करहिया की है। छेड़छाड़ और मारपीट का शिकार पीडि़त परिवार जब मेडिकल कराने अस्पताल पहुंचा तो आरोपी ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ हमला कर पिता-पुत्री की मारपीट की। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
करहिया थाना क्षेत्र निवासी सत्रह वर्षीय छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ सब्जी मण्डी जा रही थी। अभी वह रिंकू चौधरी के दरवाजे पर पहुंची थी कि तभी आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर अपने घर में खींच ले गया और उससे गलत काम करने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना देख छोटी बहन पिता को लेकर वहां पर पहुंची तो आरोपी ने पीडि़ता तथा उसके पिता को तलवार मार दी। किसी तरह वहां से बचकर पीडि़त परिवार थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मारपीट तथा छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया।
अस्पताल में बेरहमी से पीटा
मामला दर्ज कराने के बाद पीडि़ता तथा उसके पिता को आरक्षक गोपाल, सत्येन्द्र व सुरेश राजपूत भितरवार अस्पताल लेकर पहुंचे तो आरोपी रिंकू, बल्ली चौधरी, शंकुतला चौधरी, अजय पाल, रिंकू सेन और जीतू सेन ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें पिता-पुत्री गंभीर घायल हो गए। मामले का पता चलते ही भितरवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









