कांग्रेस कार्यालय पर सतीश के खिलाफ़ नारेबाजी को पटेल ने षडयंत्र बताया
Sep 08 2020
ग्वालियर। डॉ सतीश सिकरवार के बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आने से कांग्रेस में भी काफी बैचेनी देखी जा रही है खासकर वे नेता जो ग्वालियर पूर्व से टिकट की जुगाड़ में थे उन्हें तो अपने सपनों पर पानी फिरता नजर आ रहा है यह तब है जब डॉ सिकरवार ने अभी अभी सिर्फ कांग्रेस का परचम थामा भर हैं उन्हें टिकट नही मिला और उन्हें कांग्रेस टिकट देगी या नही देगी। फिलहाल यह भविष्य की गर्त में है। इस बीच कुछ महिला कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंची और उन्होंने सतीश सिकरवार के खिलाफ तो उन्हें कांग्रेस में लाने वाले कमलनाथ के पक्ष में नारेबाजी की।
इस मसले पर कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल ने बड़ी बेबाकी से मीडिया के सबालों का जनाब देते हुए कहा कि मंगलवार को सतीश सिकरवार कांग्रेस में शामिल भर हुए है उन्हें अभी टिकट भी नही मिला फिर यह हंगामा क्यूं। उन्होंने कहा कमलनाथ हमारे नेता है यह उनका निर्णय है जो सर्वोपरि है और जिसे वे टिकट देंगे हमें मान्य होगा और उसे जिताएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









