5 पार्षद-सैकड़ों समर्थकों के साथ सतीश सिकरवार कांग्रेस में शामिल, पूर्व से लड़ेंगे
Sep 08 2020
ग्वालियर। चंबल अंचल की 16 विधानसभा सीटों सहित प्रदेश की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक जोड़तोड़ और गठजोड़ तेज हो गई है. कुछ दिन पहले भाजपा ने अंचल के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक कांग्रेसियों को ग्वालियर में भाजपा की सदस्यता दिलाई थी. अब कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है. ग्वालियर-चंबल के बड़े नेता सतीश सिकरवार बीजेपी छोड़ कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनके साथ बीजेपी के पांच पार्षद और सैकड़ों समर्थक भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं.
2018 में ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार बीजेपी के उ मीदवार थे। कांग्रेस के उ मीदवार रहे मुन्नालाल गोयल से वो चुनाव हार गए थे। अब मुन्नालाल गोयल बीजेपी में हैं और ये माना जा रहा है कि ग्वालियर पूर्व से आने वाले उपचुनाव में मुन्नालाल गोयल ही बीजेपी के प्रत्याशी होंगे और इसी बात से नाराज होकर सतीश सिकरवार ने मंगलवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। खबर है कि कांग्रेस उन्हें पूर्व विधानसभा से अपना उ मीदवार बना सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









