सागरताल में युवक की लाश मिली
Sep 08 2020
ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में स्थित सागर ताल में पिछले 3 दिनों से लापता एक युवक की लाश बरामद की गई है । फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि युवक ने आत्महत्या की है अथवा वो किसी हादसे का शिकार हुआ है। दरअसल विनय नगर इलाके में रहने वाला राजा कुशवाह 5 सितंबर को अपने परिजनों से लक्कड़ खाना माधवगंज में किसी नजदीकी के यहां जाने की कहकर घर से निकला था उसके बाद उसका पता नहीं लगा था। घर वालों ने उसे काफी तलाशा लेकिन पता नहीं चला तब बहोड़ापुर थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई। राजा के बारे में पता चला है कि वो बीमार रहता था और शराब पीने का भी आदी था। ऐसा पुलिस ने अपनी शुरुआती विवेचना में बताया है। पुलिस के मुताबिक सुबह आसपास के लोगों ने सागर ताल में किसी लाश को तैरते हुए देखा तो इसकी सूचना बहोड़ापुर पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लाश को सागर ताल से निकलवाया। पता करने पर युवक की शिना त विनय नगर स्थित सेक्टर 4 के राजा कुशवाह के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर परिवार के लोगों को भी बुलवा लिया पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है। इससे पहले थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









